Almora News:चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अल्मोड़ा में जश्न का माहौल, लोगों ने  खुशी का किया इजहार

ख़बर शेयर करें -

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद से देशभर में जश्न का माहौल है।चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होने पर पूरा अल्मोड़ा भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। महिलाएं, पुरुष और नौजवान सभी इस गौरवशाली पल पर भारत माता की जय और हर हर महादेव का नारा लगाने लगे।

🔹लोगों ने अपने-अपने तरीके से खुशी का किया इजहार

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: मानसून को लेकर प्रभारी सचिव पंकज पाण्डेय मुस्तैद, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पहले लोगों में रोमांच रहा। इसरो से जब उल्टी गिनती शुरू हुई थी तो सभी की सांसें मानों अटक गई थीं। जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई और इसरो के वैज्ञानिकों ने ताली बजाई तो टीवी और मोबाइल फोन पर लाइव देख रहे लोग खुशी से उछल पड़े। उत्साहित लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर नर सिंह बाड़ी में भी लोगों ने खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में लैण्ड फ्राड से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर हुई। मण्डलायुक्त

🔹यह लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर आशीष वर्मा, दीपक वर्मा, अनूप साह, महेंद्र गोस्वामी, चंद्रशेखर बनकोटी, राकेश बिष्ट, विनोद गिरी आदि मौजूद रहे। इधर जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में लाइव प्रसारण दिखाया गया। जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालय के 1200 छात्र-छात्राओं ने लाइव प्रसारण देखा।