Almora News :जिले में सिंचाई विभाग में अभियंताओं के 50 फीसदी पद रिक्त,तैनाती सिर्फ सात की

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले में 14 पद स्वीकृत, तैनाती सिर्फ सात कीअल्मोड़ा। सिंचाई विभाग अभियंताओं की कमी से जूझ रहा है। जिले में विभाग में अभियंताओं के 50 फीसदी पद रिक्त हैं। बुआई का समय नजदीक है और किसान क्षतिग्रस्त नहरों के ठीक होने और सिंचाई के लिए खेतों तक पानी पहुंचने की राह देख रहे हैं।

अभियंताओं की कमी से विभाग के लिए समय पर ऐसा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

जिले में 2012 में 127 नहरें अस्तित्व में थीं, इनके जरिए किसान अपनी 26 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करते थे। वर्तमान में 39 नहरें आपदा या सड़क निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हो गईं। नतीजतन खेतों तक पानी न पहुंचने से सिंचित भूमि 1734 हेक्टेयर कम होकर महज 932 हेक्टेयर रह गई है। अब भी किसान क्षतिग्रस्त नहरों के ठीक होने और खेतों तक पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभियंताओं की कमी से सिंचाई विभाग के लिए यह काम चुनौती बन गया है। विभाग में अभियंताओं के 14 पद स्वीकृत हैं, इसके सापेक्ष सिर्फ सात अभियंता तैनात हैं। अभियंताओं की कमी से नहरों के सुधारीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। विभाग में अन्य कार्मिकों के 18 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सीएम धामी ने किया उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का भव्य शुभारंभ, चंपावत को दी करोड़ों की सौगात

💠सिंचाई विभाग में पदों का विवरण

पद सृजित पद रिक्त पद

कनिष्ठ/अपर सहायत अभियंता 10 06

सहायक अभियंता 04 01

प्रशासनिक अघिकारी 02 02

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशन में जनपद में सघन चेंकिग अभियान लगातार जारी यातायात नियमों के उल्लंघन पर 114 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही

लेखाकार 01 01

वरिष्ठ सहायक 05 03

कनिष्ठ सहायक 05 01

संगणक 01 01

सींच पर्यवेक्षक 03 02

सींचपाल 08 05

मेट 08 08

चालक 02 02

चतुर्थ श्रेणी 02 02

रनर 08 07

अभियंता और कार्मिकों के रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति शासन से संभव है। कार्मिकों कमी से दिक्कतें आ रही हैं। किसानों को राहत पहुंचाने के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। -मोहन सिंह रावत, ईई, सिंचाई खंड, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *