Almora News:स्वर्गीय पत्रकार जगदीश चंद्र तिवारी के परिवार को मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से ₹5 लाख की सहायता

0
ख़बर शेयर करें -

स्वर्गीय जगदीश चंद्र तिवारी, जो साप्ताहिक समाचार पत्र रानीखेत टाइम्स के संपादक रहे, का दिनांक 3 फरवरी 2024 को निधन हो गया था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई। वे लंबे समय तक निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए समर्पित रहे।

स्वर्गीय तिवारी के आश्रित के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती कमला तिवारी को आज मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता राशि का डिमांड ड्राफ्ट कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा श्रीमती कमला तिवारी को सौंपा गया। श्री रावत ने कहा कि इस सहायता से शोक संतप्त परिवार को आर्थिक संबल प्राप्त होगा । 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए जल्द लॉन्च होगी वेबसाइट, अब ऑनलाइन होंगे आवेदन

मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से पत्रकारों के आश्रितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना राज्य सरकार की मानवीय एवं कल्याणकारी सोच को दर्शाता है। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: पेयजल संकट और नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरीं दौलीगाड़ की महिलाएं, आंदोलन की चेतावनी

श्रीमती कमला तिवारी ने इस आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी तथा जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *