Almora News:आज नगर निगम अल्मोड़ा में नगर आयुक्त, महापौर, नगर सहायक आयुक्त एवं समस्त पार्षदगणों की हुई बैठक, इन प्रमुख मुद्दों पर प्रशासन से लिया जवाब

0
ख़बर शेयर करें -

रविवार को जो बैठक हुई थी उसे पर जो निर्णय लिया गया कि बुधवार से हम कार्मिक अनशन पर जाएंगे उसी के संदर्भ में आज नगर निगम अल्मोड़ा में नगर आयुक्त, महापौर, नगर सहायक आयुक्त एवं समस्त पार्षदगणों की बैठक हुई। बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर निगम प्रशासन से जवाब लिया गया:

1. बंदरों की समस्या – निगम ने कहा कि 20 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

2. नगर आयुक्त की नियुक्ति – शासन को पत्र भेजा जा चुका है। जब तक नियुक्ति नहीं होती, सीडीओ महोदय प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक नगर निगम में बैठेंगे।

3. नगर निगम बजट – 15 दिनों के भीतर बजट निगम में प्रस्तुत किया जाएगा।

निगम की इस सहमति के बाद पार्षदों ने कल का प्रस्तावित धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। किंतु यह भी साफ चेतावनी दी गई कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई पूरी नहीं होती है, तो 21वें दिन से सभी पार्षदगण अल्मोड़ा की जनता को साथ लेकर बिना किसी पूर्व सूचना के धरने पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में लापता छात्र-छात्रा के शव मेला मंच पर लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

चंचल दुर्गापाल,वैभव पांडे, अंजू बिष्ट,,रोहित कार्की, वंदना वर्मा, आशा बिष्ट, जानकी पांडे,हेमचंद तिवारी,पूनम त्रिपाठी,अनुप भारती,दीपक कुमार,नेहा टम्टा,राधा मटियानी, पूनम वर्मा,विकास कुमार,मधु बिष्ट,तुलसी देवी, गीता बिष्ट,कुलदीप सिंह मेर, इंतेक़ाब आलम कुरेशी, नवीन चंद्र आर्य, भूपेंद्र जोशी,जानकी पाण्डेय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *