Almora News:अल्मोड़ा की ​7 साल की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई स्केटिंग में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

उम्र महज सात साल, लेकिन लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का। ऊंचावाहन गांव की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई क्लस्टर-19 (उत्तरी क्षेत्र-एक) बालिका रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

24 से 26 सितंबर 2026 के बीच आयोजित प्रतियोगिता में वंशिका ने अंडर-नाइन कैटेगरी में हिस्सा लिया। अपनी उम्र से बड़े खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए उसने दोनों स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन देवासवम बैंक्ड ट्रैक पर हुआ।

वंशिका ने दो रजत पदक जीतने के साथ सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएगी। प्रतियोगिता के दौरान वंशिका को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्रीचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वंशिका को मेडल पहनाकर उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। ऊंचावाहन गांव की वंशिका वर्तमान में इंदिरापुरम स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉 

अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई और स्केटिंग की ट्रेनिंग जारी रख रही है। कम उम्र में ही उसने इस खेल को गंभीरता से अपनाया और नियमित अभ्यास के जरिए अपनी तकनीक और गति पर लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

अब वंशिका की नजर सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप पर है। इस उपलब्धि पर गांव के प्रधान एवं समाजसेवी शंकर सिंह बिष्ट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वंशिका ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से गांव का नाम रोशन किया है।

उसकी यह सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने वंशिका को आगामी सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांववासियों को पूरी उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।