बेस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे सांसद अजय टम्टा,अधिकारियों को दिए ये दिशा निर्देश

अल्मोड़ा। सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा ने आज गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर अस्पताल के माध्यम से लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अस्पताल पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने अस्पताल के सभी पटलों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।

मेडिकल कॉलेज में आने आने वाली सभी समस्याओं को भली-भांति समझती है सरकार-अजय टम्टा

इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर तथा एमआरआई मशीन को जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश संबंधितों को दिए। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी भैंसोड़ा से मेडिकल कॉलेज में आमजन को किस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं इस पर चर्चा की गई।  सांसद अजय टम्टा  ने यह भी कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज में आने आने वाली सभी समस्याओं को भली-भांति समझती है तथा उन समस्याओं के प्रति गंभीर है ।

भर्ती मरीजों का जाना हाल

उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का  समाधान भी किया जा रहा है।  अस्पताल में आने वाले आमजन को अच्छा इलाज मिले इसके लिए अस्पताल प्रबंधन के सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही मरीज को रेफर किया जाए, उन्होंने अस्पताल के सभी संसाधनों का  उपयोग करते हुए लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से भी उनका हाल जाना।

यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement