कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक की हुई दर्दनाक मौत।

 

रामनगर में देर शाम ग्राम पाटकोट के समीप भंडार पानी के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि काजी बाग काशीपुर निवासी सद्दाम उम्र 21 वर्ष अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रामनगर आया था जहां वह अपने दोस्तों के साथ भंडार पानी के समीप कोसी नदी में नहा रहा था

 

 

 

इसी बीच अचानक वह पानी में डूब गया जिसके बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नदी से सद्दाम को बाहर निकालकर उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

 

Advertisement