कपकोट तहसील में एक युवक ने सरयू नदी में लगाई कूद

0
ख़बर शेयर करें -

 

ब्रेकिंग: उत्तराखंड,बागेश्वर ज़िले में स्थानीय नदियों में डूबने व खुदकुशी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही ताज़ा मामला ज़िले के कपकोट तहसील में एक युवक ने सरयू नदी में कूद लगा दी।

 

 

 

पुलिस के अनुसार युवक नशे में बताया जा रहा है। कपकोट एडीएम व थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश हेतु सरयू नदी खोजबीन में लगातार जुटी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

प्राप्त जानकारी अनुसार बागेश्वर एस डी आर एफ कपकोट व तहसील कपकोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट खीर गंगा पुल के निकट हिचोड़ी से 01 व्यक्ति जगदीश गिरी गोस्वामी के बहने की सूचना प्राप्त हुई है।

 

 

राजस्व,पुलिस, फायर सर्विस, एस.डी.आर.एफ. द्वारा खोजबीन की जा रही है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से दिक्कतें आ रही है।ईधर जिला मुख्यालय में भी SDRF फ़ायर जल पुलिस द्वारा सरयू नदी में सर्च किया जा रहा है। अबतक सरयू नदी में नए व पूर्व के डूबे हुए लोगों के शव बरामद नही हो सके है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *