बागेश्वर पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त को किया बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार वांछित ओ गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली बागेश्वर
में दिनांक 9/07/2022 को वादी श्री गोपाल सिंह टंगड़िया रा0 ठेकेदार ग्राम धारी कोतवाली बागेश्वर जनपद की तहरीर पर मुकदमा FIR NO. 55/2022 धारा 420 भादवी बनाम अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र श्री भजन लाल निवासी सरदार नगर भमोरा बरेली उत्तर प्रदेश पंजीकृत किया गया था
उपरोक्त अभि0 अनूप कुमार पुत्र श्री भजन लाल निवासी सरदार नगर बरेली उत्तर प्रदेश जो फरार चल रहा था वह गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में वांछित चल रहे अभियुक्त अनूप कुमार उपरोक्त की तलाश हेतु एक पुलिस टीम गठित गैर राज्य उत्तर प्रदेश रवाना किया गया
टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 1/08/2022 को वांछित अनूप कुमार उपरोक्त को उसके घर सरदार नगर बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त जो फरार चल रहा था व गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था को आज दिनांक 2/8/2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
*पुलिस टीम का विवरण*
1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह
2-कांस्टेबल मनोज कुमार देवड़ी 3-कांस्टेबल सुनील बहुगुणा
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया