विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों ने थामा आप का हाथ
रूड़की में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत किया।
रुड़की के रामनगर चुंगी के समीप स्थित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी की अपेक्षा को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी हर भरसक प्रयास करेगी।
आम आदमी को शिक्षा, स्वास्थ, पानी और बिजली की मांग करता है लेकिन यहां की सरकार यह मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थाई बदतर है। दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोग ले रहे हैं। अब प्रदेश में सरकारों को बदलने की जरूरत है।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का कोई वजूद नही है और अब सीधा मुकाबला आप का भाजपा के साथ है। उन्होंने पार्टी में आए लोगों का स्वागत किया। इस दौरान विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने अपने करीब समर्थकों के साथ
आप की सदस्यता गृहण की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों और दिल्ली मॉडल को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी के लिए कार्य करूंगा।भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है वह समाज को बांटने की राजनीति करती है।