यहाँ पहाड़ी से अचानक गिरा बोल्डर दुर्घटना में एक कि मौत

0
ख़बर शेयर करें -

 

चंपावत की टनकपुर जौलजीबी रोड पर पूर्णागिरि क्षेत्र में चरण मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डर से बचने के प्रयास में स्कूटी सवार दो युवक शारदा नदी में गिर गए, हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

 

स्थानीय लोगों ने घायल युवक के साथ ही मृतक का शव भी नदी से बाहर निकाला जबकि स्कूटी नदी के बहाव में बह गई, बताया जा रहा है कि मृतक युवक पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी का पुत्र था स्थानीय विधायक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी युवक की मौत पर दुख जताया है
बताया जा रहा है कि रविवार को योगेश पांडे निवासी टनकपुर व उसका मित्र संजू तिवारी स्कूटी से गांव की ओर जा रहे थे,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

पूर्णागिरि मंदिर की तलहटी में टनकपुर जौलजीबी रोड पर चरण मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक मलवा आ गया, मलवे से बचने के प्रयास में युवकों की स्कूटी शारदा नदी में जा गिरी, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों एवं पुलिस के जवानों द्वारा हादसे में घायल हो चुके दोनों युवकों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने योगेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

संजू तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक अपने गांव जा रहें थे जब यह घटना घटित हुई और योगेश पांडे को अपनी जान गवानी पड़ी, घटना की सूचना मिलते क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *