दुःखद यहाँ नदी में बह गये दो युवक, एसडीआरएफ की टीम जुटी तलाश में

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

ख़बर लक्सर से है की लक्सर के सोंपरी गांव के तीन दोस्त ललित अंकित कुमार व अक्षय गांव के पास से बह रही गंगा नदी पानी में नहा रहे थे। तीनों युवकों की उम्र तकरीबन बीस बीस साल बताई गई है।

 

 

 

नहाते समय अंकित थोड़ा आगे चला गया। आगे पानी न केवल गहरा था, बल्कि वहां धारा का बहाव भी काफी तेज था। लिहाजा, अंकित पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसने शोर मचाया तो पास में नहा रहा उसका दोस्त ललित उसे बचाने गहरे पानी की तरफ चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

गहरे पानी मे अंकित को बचाने के बजाए ललित भी तेज धारा के साथ बह गया। तीसरा दोएत अक्षय उनसे दूरी पर था। जब तक वह दोस्तों को बचाने पहुंचा, तब तक वे दोनो पानी की धारा में बहकर काफी आगे चले गए थे। अक्षय की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और रायसी चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी भी पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

पुलिस और ग्रामीण मिलकर घंटों तक दोनों युवकों को ढूंढते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में हरिद्वार से एसडीआरएफ की गोताखोर टीम बुलाई गई। टीम पानी मे बहे दोनों युवकों की तलाश के लिए मोटर बोट की मदद से गंगा नदी में पेट्रोलिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *