दुःखद यहाँ सड़क दुर्घटना में तीन मासूमों की हुई मौत

0
ख़बर शेयर करें -

 

बाजपुर के ग्राम मढैया हट्टू में बाइक और कंबाइन की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई

 

जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बाजपुर के ग्राम मढैया हट्टू निवासी राजेंद्र सिंह और बलदेव सिंह अपने दोस्त अमनदीप को ग्राम धूरियां स्थित इंटर कॉलेज से लेकर घर जा रहे थे कि घर के समीप राजेंद्र सिंह की बाइक सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गये जहां परिजनों ने घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक आकांक्षा सैनी ने अमनदीप और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वही गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही उपचार के दौरान बलदेव सिंह की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कंबाइन और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *