ये क्या हो रहा है समाज मे युवती ने नदी में मारी छलांग-देखिय क्या है मामला

0
ख़बर शेयर करें -

 

आज एक युवती ने जीवी के जल विद्युत परियोजना की झील में कूद मार दी। युवती द्वारा अलकनंदा झील में कूद मारने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची जल पुलिस की टीम के जवानों ने झील में कूद मार दी।

 

 

और डूबती हुई युवती को रेस्क्यू कर लिया। जिसके बाद युवती को लाइफ जैकेट पहना कर जल विद्युत परियोजना की झील से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार युवती अल्मोड़ा की रहने वाली थी। युवती ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से एमएससी व बीएससी की पढाई की है। वह अपनी डिग्री निकालने के लिए श्रीनगर गढवाल पहुॅची थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

पुलिस ने बताया कि कि युवती का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है तथा किसी बात को लेकर दोनों आपस में रूठ गए थे जिसकी वजह से वह नाराज होकर नदी में कूद गई थी। जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है व प्राथमिक उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *