जागेश्वर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए दीपक पाण्डेय ने ठोकी दावेदारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को सौंपा आवेदन

जागेश्वर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए दीपक पाण्डेय ने ठोकी दावेदारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को सौंपा आवेदन

 

 

अल्मोड़ा, ब्यूरो। आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने 53-जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

 

 

 

दीपक पाण्डेय ने आज अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अपना दावेदारी आवेदन पत्र सौंपा।

 

 

 

 

मुलाकात के दौरान पाण्डेय ने पार्टी संगठन के प्रति अपनी दीर्घकालीन निष्ठा, संगठनात्मक अनुभव तथा क्षेत्र में निरंतर जारी राजनीतिक व सामाजिक सक्रियता का हवाला देते हुए शीर्ष नेतृत्व से टिकट देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो उनका मुख्य लक्ष्य जागेश्वर विधानसभा में संगठन को और अधिक सशक्त करना, कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखना तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना रहेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आवेदन पत्र प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

Advertisement