भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमेश्वर में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने जताया समर्थन

भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमेश्वर में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने जताया समर्थन

 

 

 

सोमेश्वर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने भ्रष्टाचार के कथित मामलों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की गई।

 

 

 

 

अभियान का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, सोमेश्वर चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों व राहगीरों से हस्ताक्षर करवाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनहित और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर जनता की राय को लोकतांत्रिक माध्यम से सरकार तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान: किसानों को समझाए मृदा स्वास्थ्य और बायोइनोकुलेंट्स के लाभ

 

 

 

 

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों की जवाबदेही तय हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों पर पार्टी का यह लोकतांत्रिक विरोध आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल कॉलेज में 2026 बैच के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ आयोजित

 

 

 

 

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रकाश खाती, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद, हीरा मेहरा, राजेन्द्र बोरा, अमित कुमार, भुवन तिवारी, केशर सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बोरा, महामंत्री जया पाटनी, भगवंत गिरी और राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने अभियान में भाग लेने वाले क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement