यहाँ दो पक्षों हुई म मारपीट एक की मौत, 2 घायल

0
ख़बर शेयर करें -

 

बाजपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई

 

जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

बता दें कि बाजपुर के ग्राम टांडा बंजारा में जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के पीछे जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अंगन लाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे आंगन लाल की मौत हो गई वहीं मारपीट के दौरान भागवती और उसका पुत्र शक्ति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *