केदारताल ट्रेक हादसा: लापता 8 लोगों की तलाश के लिए SDRF का सर्च अभियान तेज, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी

 

केदारताल ट्रेक हादसा: लापता 8 लोगों की तलाश के लिए SDRF का सर्च अभियान तेज, हेलीकॉप्टर से की गई हवाई रेकी

 

 

 

 

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी के प्रसिद्ध केदारताल ट्रेक क्षेत्र में 07 ट्रैकर्स और 01 स्थानीय गाइड के लापता होने की सूचना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने खोज और बचाव अभियान पूरी ताकत के साथ शुरू कर दिया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी है।

 

 

 

SDRF और NIM की टीमें तैनात

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि केदारताल क्षेत्र में गए ट्रेकिंग दल से जुड़े लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीमों को लगाया गया है। कुल 10 सदस्यों वाली एक विशेष माउंटेनियरिंग (MRT) टीम को घटनास्थल के पास भेजा गया है, जो लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

 

 

 

हेलीकॉप्टर से उतारी गई टीम और की गई हवाई रेकी

भौगोलिक स्थिति और मौसम की कठिनाइयों के चलते, घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से SDRF और NIM की टीम को ड्रॉप (उतारा) किया गया। इसके उपरांत केदारताल क्षेत्र में दो बार सघन हवाई रेकी की गई। हालांकि, इलाके में गॉर्ज  होने और भौगोलिक कठिनाइयों के कारण हेलीकॉप्टर को सीधे उतारने में समस्या आ रही है, जिसके चलते हेली-ड्रॉपिंग का सहारा लिया गया है।

 

 

 

 

प्रशासन के अनुसार, कल की गई रेकी के दौरान जो पोर्टर नीचे आए थे, उनमें से एक पोर्टर के बताए गए स्थान को चिन्हित किया गया है। लापता दल में कुल 8 लोग (7 ट्रैकर्स और 1 गाइड) शामिल हैं। मौसम अनुकूल न होने के कारण शाम के समय सैटेलाइट फोन के जरिए संपर्क साधने का प्रयास किया गया। इसके अलावा, गंगोत्री नेशनल पार्क से एक अन्य टीम पैदल ही मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त, इसकी विदाई तय: काशी सिंह ऐरी

 

 

 

 

प्रशासन का अनुमान है कि मौसम में सुधार होने के बाद कल फिर से बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। सभी 8 लोगों को सकुशल वापस लाने के लिए जिला प्रशासन, SDRF और संबंधित एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

Advertisement