मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव नगला तराई के प्राथमिक विद्यालय का मॉडल विद्यालय के रूप में किया उद्घाटन

 

मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव नगला तराई के प्राथमिक विद्यालय का मॉडल विद्यालय के रूप में किया उद्घाटन

 

 

 

 

खटीमा (ऊधमसिंह नगर): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पैतृक गांव नगला तराई स्थित प्राथमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को एक नई सौगात दी।

 

 

 

बचपन की यादें और शिक्षा का महत्व

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा से लगे इस गांव का जिक्र करते हुए इसे ‘भारत का पहला गांव’ बताया। अपनी प्राथमिक शिक्षा को याद करते हुए उन्होंने साझा किया कि उन्होंने इसी विद्यालय से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय से जुड़े अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

 

 

 

 

मुख्यमंत्री का बयान

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा:

“यह क्षेत्र पहले भारत का अंतिम क्षेत्र था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने ऐसे क्षेत्रों को ‘भारत का पहला क्षेत्र’ की संज्ञा दी है। इसलिए अब हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम सीमांत और दूरदराज के सभी गांवों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ें। सीमांत क्षेत्रों में पहले सुविधाओं का अभाव और परेशानियां थीं, लेकिन अब यहां बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, अच्छे क्लासरूम और बैठने के लिए बेहतर बेंच जैसी तमाम आधुनिक व्यवस्थाएं हो गई हैं। मैं सभी बच्चों और ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि हमारे बच्चे यहां से पढ़-लिखकर विभिन्न क्षेत्रों में जाएं और राज्य तथा देश का नाम रोशन करें।्”

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल; डोनर लेकर पहुंची रेडक्रॉस, फिर भी रेफर हुई 12 वर्षीय बालिका

 

इस अवसर पर विद्यालय के नए और आधुनिक स्वरूप से सीमांत क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Advertisement