Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर सख्ती

बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 09.10.2026 की प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: NH घाट (मुना बैंड) के सुधारीकरण को ₹33.47 करोड़ स्वीकृत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का जताया आभार

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने किरायेदारों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।