जीआईसी लोधिया के भवन निर्माण को जल्द मिलेगी धनराशि: डॉ. धन सिंह रावत

0
ख़बर शेयर करें -

जीआईसी लोधिया के भवन निर्माण को जल्द मिलेगी धनराशि: डॉ. धन सिंह रावत

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा: उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को अल्मोड़ा दौरे के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) लोधिया के जीर्ण-शीर्ण भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री कुंदन लटवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने मंत्री को विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने की मांग की। साथ ही विद्यालय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

 

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से भवन के ध्वस्तीकरण की हाल ही में शुरू की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को भवन निर्माण का शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए जल्द ही धनराशि स्वीकृत करने पर सहमति जताई। मंत्री ने अस्थायी रूप से एफसीआई भवन में संचालित हो रही कक्षाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक संसाधनों के विकास पर भी विशेष जोर दे रही है। जीआईसी लोधिया के भवन की नितांत आवश्यकता को देखते हुए अधिकारियों को इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार नवीन बिष्ट देहरादून में मुख्यमंत्री सम्मान से सम्मानित

 

 

 

 

गौरतलब है कि वर्ष 1978 में स्थापित राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया का भवन लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के अनुरोध के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने भवन के शीघ्र ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर वर्तमान में पीडब्ल्यूडी की ओर से भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:'ऑपरेशन भल छौ': धौलछीना पुलिस पहुंची 55 किमी दूरस्थ गांवों में, बुजुर्गों का जाना हाल-चाल

 

 

 

 

 

इस दौरान अभिभावकों ने मंत्री के समक्ष विद्यालय में रिक्त चल रहे वाणिज्य शिक्षक के पद को भरने की मांग भी उठाई। मंत्री ने मामले में एडी माध्यमिक कुमाऊं को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य खत्याड़ी आनंद कनवाल, रविंद्र खोलिया, मनोज लटवाल, हरीश रावत, प्रताप रावत, विनोद बजेठा, पूरन लटवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *