सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी सरकार: धामी कैबिनेट की बैठक चंपावत से होगी शुरू, 4 अक्टूबर को जुटेंगे मंत्री

0
ख़बर शेयर करें -

सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी सरकार: धामी कैबिनेट की बैठक चंपावत से होगी शुरू, 4 अक्टूबर को जुटेंगे मंत्री

 

 

 

 

 

देहरादून। प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक पहल करने का फैसला लिया है। अब राज्य सरकार की कैबिनेट बैठकें केवल राजधानी देहरादून तक सीमित न रहकर प्रदेश के सीमांत एवं दूरस्थ जिलों में आयोजित की जाएंगी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत मुख्यमंत्री धामी के अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत से होने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा 'बाल वीरता पुरस्कार', CM धामी की घोषणा को मिला अंतिम रूप

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का सीधा लाभ राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से सीमांत क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकों के आयोजन का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।

 

 

 

 

4 अक्टूबर को बनबसा में मंथन, कई केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल योजना के तहत आगामी 4 अक्टूबर को चंपावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी (NHPC) परिसर में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बनबसा में एक भव्य जनजातीय सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों को लेकर बिट्टू कर्नाटक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन

 

 

 

 

विकास योजनाओं को मिलेगी गति देहरादून से बाहर चंपावत में हो रही इस पहली कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक में चंपावत समेत प्रदेश के अन्य सीमांत क्षेत्रों के विकास, जनजातीय कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय रोजगार से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *