अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव: अजीत कार्की पुनः अध्यक्ष और वैभव पांडे बने सचिव, स्टेडियम में होगा पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दशहरा महोत्सव: अजीत कार्की पुनः अध्यक्ष और वैभव पांडे बने सचिव, स्टेडियम में होगा पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में इस वर्ष आयोजित होने वाले भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर ‘दशहरा महोत्सव समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर निगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी आयोजन की रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष की कार्यकारिणी को इस वर्ष भी यथावत रखा जाएगा।
स्टेडियम में होगा पुतला दहन, ब्राइट एंड कॉर्नर के पास जमीन की मांग बैठक के दौरान पिछले वर्षों में पुतला दहन और सांस्कृतिक आयोजनों में स्थान की कमी के कारण आई व्यावहारिक परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इस बार पुतला दहन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां स्टेडियम परिसर में ही आयोजित की जाएंगी।
समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन द्वारा हर वर्ष स्थायी स्थल उपलब्ध कराने के केवल आश्वासन दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। समिति ने ब्राइट एंड कॉर्नर के समीप आयोजन हेतु स्थायी भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
समिति के पास 1.70 लाख की बचत, यातायात व बिजली व्यवस्था पर चिंता बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष के सफल आयोजन के बाद समिति के पास 1,70,600 रुपये का शेष कोष उपलब्ध है। इस दौरान पुतला, दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के पंजीकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा नगर की यातायात और विद्युत व्यवस्था को लेकर गहरा विचार-विमर्श हुआ। बाजार क्षेत्र में उलझे हुए बिजली के तारों तथा खुखरी गेट पर लगातार लगने वाले जाम पर चिंता जताते हुए समिति ने संबंधित विभागों से जल्द से जल्द निस्तारण की मांग करने का प्रस्ताव पारित किया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं प्रमुख जिम्मेदारियां
समिति के सचिव वैभव पांडे ने अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की की सहमति से आगामी आयोजन हेतु पदाधिकारियों की अधिकृत सूची जारी की:
संरक्षक व सलाहकार मंडल:
मुख्य सलाहकार: ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी, मनोज सनवाल
सलाहकार मंडल: कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, किशन लाल
मुख्य पदाधिकारी:
मुख्य संयोजक: धर्मेंद्र बिष्ट
अध्यक्ष: अजीत सिंह कार्की
उपाध्यक्ष: अशोक पांडे, संजय साह, दीपक साह, दीपचंद्र जोशी
सचिव: वैभव पांडे
उप सचिव: आशीष गुरुरानी, निशांत पांडे, विशाल कनवाल, सूरज वाणी
कोषाध्यक्ष: राजेंद्र तिवारी
सांस्कृतिक टीम:
मुख्य सांस्कृतिक संयोजक: मनोज जोशी
सह सांस्कृतिक संयोजक: देवेंद्र भट्ट, पंकज भगत, दीपक कुमार, सलमान अंसारी
प्रचार, मीडिया व सोशल मीडिया:
सह संयोजक: शरद अग्रवाल, अश्विनी नेगी, ललित कनवाल, हितेश वर्मा
प्रचार-प्रसार प्रमुख: हीतेश नेगी, दीक्षित जोशी, पंकज कनवाल, दिनेश थापा
मीडिया प्रभारी: कपिल मल्होत्रा, निर्मल उप्रेती
सोशल मीडिया प्रभारी: हर्षित टम्टा, दिनेश मठपाल
बैठक में उपस्थिति: बैठक में अजीत कार्की, कैलाश गुरुरानी, ललित लटवाल, प्रकाश पाण्डेय, आनंद बगड़वाल, रवि रौतेला, किशन लाल, अमरनाथ सिंह नेगी, अशोक पाण्डेय, मनोज जोशी, प्रकाश भट्ट, सुशील साह, हितेश वर्मा (हनी), धर्मेंद्र बिष्ट, दीपक कुमार, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, आशीष गुरुरानी, रिक्खू साह, हरीश कनवाल, कपिल मल्होत्रा, मनोज सनवाल, वैभव पांडे, राजेंद्र तिवारी समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।