​Almora News:’ऑपरेशन भल छौ’: धौलछीना पुलिस पहुंची 55 किमी दूरस्थ गांवों में, बुजुर्गों का जाना हाल-चाल

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर धौलछीना पुलिस ने दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं

एकल बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर कुशलक्षेम जानी, जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता का दिलाया भरोसा

श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को “ऑपरेशन भल छौ” के तहत अपने-अपने थानों के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत एकल बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में दर्ज करने तथा समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा भाकृअनुप-विपकृअनुसं के ५३वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन २८ सितंबर को; एएसआरबी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

जिस क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना श्री रमेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से करीब 55 किलोमीटर दूर शेराघाट क्षेत्र के ग्राम नैनीगूठ एवं हरड़ा तथा बाड़ेछीना क्षेत्र के ग्राम दशाऊ एवं धनियान में पहुंचकर ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया गया।

पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही, गांवों में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से विशेष रूप से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई तथा किसी भी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में SOG की बड़ी कार्रवाई: ₹3.78 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर मयूर नेगी गिरफ्तार

पुलिस कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को थाना एवं संबंधित पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए किसी भी समस्या अथवा आवश्यकता होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीम के पहुंचने एवं उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *