ख़बर शेयर करें -

फणीन्द्र नाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

 

 

 

विशेष संवाददाता, देहरादून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए फणीन्द्र नाथ शर्मा को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह द्वारा इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।

 

 

 

 

इससे पहले फणीन्द्र नाथ शर्मा हरियाणा में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पृष्ठभूमि से आने वाले फणीन्द्र नाथ शर्मा को कुशल रणनीतिकार और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जाना जाता है। पूर्व में वह असम भाजपा में भी संगठन महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए 2 साल की सरकारी सेवा अनिवार्य करने की तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव

 

 

 

 

भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच मुख्य समन्वय कड़ी माना जाता है। उत्तराखंड में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और सांगठनिक विस्तार के लिहाज से उनकी यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

 

 

 

 

नियुक्ति की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने फणीन्द्र नाथ शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ उत्तराखंड में पार्टी को नए शिखर पर ले जाने में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *