ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सहकारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में एमपैक्स (mPACS) के सशक्तीकरण, कंप्यूटरीकरण, राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपडेट, अनाज भंडारण, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

 

 

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ई-ऑडिट, डेटा सुधार और पैक्स कंप्यूटरीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर सूचनाएं त्वरित रूप से अपडेट करने तथा जन औषधि केंद्रों के गठन की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से निपटाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: अल्मोड़ा में 90 मेधावी छात्राओं की माताओं को किया गया सम्मानित

 

 

 

किसानों को सुविधाएं और योजनाओं से जोड़ने पर जोर बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के जरिए किसानों को जैविक खाद, रासायनिक उर्वरक और अन्य सामग्री समय पर मिले। उर्वरक लाइसेंस आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए कृषि विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जल संस्थान से समितियों को पेयजल लाइन हस्तांतरित करने संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र हल करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का मजबूत केंद्र बनाया जाए। इसके लिए समिति उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ क्लस्टर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए 2 साल की सरकारी सेवा अनिवार्य करने की तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव

 

 

 

 

डेयरी व मत्स्य विभाग को जियो-टैगिंग के लिए एक हफ्ते की मोहलत विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने डेयरी और मत्स्य विभाग को एक सप्ताह के भीतर लंबित जियो-टैगिंग का कार्य हर हाल में पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

 

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, सहायक जिला निबंधक सहकारिता आशीष शर्मा, सहायक निदेशक डेयरी अनुराग मिश्रा, मत्स्य अधिकारी मनोज मियान और कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *