Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

0
ख़बर शेयर करें -

नशे से दूरी, साइबर अपराधों से सतर्कता और सुरक्षित यातायात का संदेश—चौखुटिया पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

मासी एवं बाखली मैदान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिला-बाल सुरक्षा, नए कानूनों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

साथ ही महिला कोतवाली ने भी कस्बा अल्मोड़ा क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, नगर-कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर निरंतर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मासी में छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ तथा बाखली मैदान, चौखुटिया में विभिन्न विद्यालयों के नन्हे बच्चों एवं स्कूली स्टाफ के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही महिला कोतवली पुलिस टीम द्वारा कस्बा अल्मोड़ा के विभिन्न स्थानों पर आम जानमानस को जागरूक किया गया।
उपस्थित स्कूली बच्चों, स्टाफ व लोगों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के बदलते तरीकों की जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करने तथा संबंधित पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जागरूक नागरिक बनकर प्राप्त जानकारियों को अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
बाखली मैदान में उपस्थित नन्हे बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर अध्ययन करने एवं अच्छी पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने तथा छात्राओं को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करते हुए नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, आपदा हेल्पलाइन-1070 व नशा संबंधी सहायता/शिकायत के लिए मानस हेल्पलाइन-1933 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *