Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

0
ख़बर शेयर करें -

कोतवाली द्वाराहाट ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं जनता के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गोष्ठी

सुरक्षा एवं जागरुकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर किया जागरुक

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, नगर-कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर निरंतर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.09.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह* के मार्गदर्शन एवं *सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी के नेतृत्व में व0उ0नि0 श्रीमती मीना आर्या मय पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, जनता के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित लोगों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं पुलिस संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनके सुझाव प्राप्त किए गए। उपस्थित लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों का पालन तथा आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। साथ ही आमजन से अपराध एवं नशे के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *