Almora News:सल्ट पुलिस ने जीआईसी हिनौला झीमार में चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिए साइबर सुरक्षा व कानून के टिप्स

0
ख़बर शेयर करें -

सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज हिनौला झीमार में चलाया जागरूकता अभियान

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह* के मार्गदर्शन में *सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज हिनौला झीमार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ITI के पास कलवर्ट में फंसा बैल, फायर ब्रिगेड ने जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाला

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, POCSO अधिनियम, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात के नियम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव हेतु OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, 24 घंटे बाद भी फरार भतीजे का सुराग नहीं

साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *