Uttrakhand News:उत्तराखंड: 15 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2.0; केदारनाथ हेली सेवा की सभी 8900 टिकटें बुक, सुरक्षा पर DGCA की नजर

0
ख़बर शेयर करें -

टॉप __ देहरादून
स्लग __15 सितंबर से शुरू होगा चारधाम का दूसरा चरण – 8900 टिकटें Sold Out, DGCA कर रहा हर हेली का सेफ्टी ऑडिट, खराब मौसम में नहीं उड़ेगा हेलीकॉप्टर

चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। 15 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। पहले ही 8900 टिकटें sold out हो चुकी हैं। वहीं मौसम की चुनौती को देखते हुए यूकाडा ने साफ कर दिया है कि खराब मौसम और डेंस क्लाउड में कोई उड़ान नहीं होगी और हर हेलीकॉप्टर का DGCA की टीम बारीकी से सेफ्टी ऑडिट कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:साइबर ठगी से लेकर हेल्पलाइन नंबरों तक... चौमू गांव में अल्मोड़ा पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

यूकाडा सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि मानसून अब धीमा पड़ गया है, इसलिए 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने का अनुकूल समय है। 15 से 30 सितंबर तक की 8900 टिकटें IRCTC की वेबसाइट पर लाइव की गई थीं, जो पूरी तरह sold out हैं। यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है।

टिकटों की डिमांड के बीच सबसे बड़ी चुनौती मौसम की है। सीईओ ने बताया कि अभी भी पहाड़ी क्षेत्रों में क्लाउड कवर है। यूकाडा ने मौसम विभाग और DGCA के साथ समन्वय किया है और सभी पायलट्स को सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

सुरक्षा के लिए DGCA की टीम तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड में है। टीम यूकाडा के साथ मिलकर हर हेलीकॉप्टर मशीन का ग्राउंड इंस्पेक्शन कर रही है।

यूकाडा के मुताबिक केदारनाथ शटल सेवा के लिए 8 ऑपरेटर्स और देहरादून से चारधाम-दोधाम चार्टर सेवा के लिए 15 चार्टर्ड ऑपरेटर्स तैनात हैं। अक्टूबर में यात्रा करने वाले यात्री 22 सितंबर को IRCTC पर बुकिंग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *