Almora News:अल्मोड़ा में गुरु उदय शंकर की स्मृति को समर्पित 7-दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला आज से शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

प्रेस आमंत्रण

प्रकाशनार्थ / प्रेस हेतु

आदरणीय महोदय/महोदया,
संस्कृति विभाग, उत्तराखंड एवं पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा द्वारा महान नृत्य एवं कला साधक गुरु उदय शंकर की स्मृति एवं उनकी कलात्मक विरासत को समर्पित 7-दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 (सोमवार) प्रातः 10:00 बजे
उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा में किया जाएगा।

14 से 20 सितंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में उत्तराखंड के युवा प्रतिभागियों को रंगमंच, अभिनय, दृश्य संरचना, कैमरा, पटकथा लेखन, फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री निर्माण के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में अनुभवी रंगकर्मी एवं फिल्म विशेषज्ञ कैलाश कांडपाल, एनएसडी के पूर्व छात्र शुभम शर्मा तथा रंगमंच विशेषज्ञ अभिषेक डोभाल प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का क्यूरेशन एवं समन्वय हिमांशु धर्मोरा द्वारा किया जा रहा है, जो उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया: पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा व यातायात के नियम

कार्यशाला का समापन 20 सितंबर को एक विशेष सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जिसमें गुरु उदय शंकर की पुत्रवधू श्रीमती तनुश्री शंकर एवं उनकी मंडली की विशेष प्रस्तुति के साथ कार्यशाला के प्रतिभागियों द्वारा सात दिनों में अर्जित अपने अनुभव एवं रचनात्मक कार्यों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा से मिले सीएम धामी, दी बधाई

आपसे अनुरोध है कि कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने का कष्ट करें।

दिनांक: 14 सितंबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा

सादर,
पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *