CIMS व UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

0
ख़बर शेयर करें -

CIMS व UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

 

 

 

 

विशेष संवाददाता | अल्मोड़ा
रानीखेत। देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण व रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर (KRC), रानीखेत के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस समझौते के तहत कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के पात्र वीर नारियों, वीर माताओं तथा बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को संस्थान के पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी। इसके अलावा, सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों, अग्निवीरों और उनके आश्रितों को 40 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट मिलेगी। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट और होटल मैनेजमेंट सहित 30 से अधिक प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद फायर सर्विस चालक दिनेश लाल को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

 

 

 

 

शिक्षा और अवसर जीवन की दिशा बदल सकते हैं: ब्रिगेडियर महाडिक
कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सही समय पर मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी युवा के भविष्य को संवार सकती है। संस्थान में संचालित प्रोफेशनल कोर्स की मांग देश-विदेश में है। उन्होंने कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सभी जवानों व उनके आश्रितों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
सैनिक परिवारों की सेवा हमारा सौभाग्य: ललित मोहन जोशी
CIMS एवं UIHMT ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को मजबूत करने के ठोस प्रयासों में दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सैनिक परिवारों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को अगस्त माह की पेंशन जारी, सीएम धामी ने दिए 'अकाउंट बेस्ड पेमेंट' के निर्देश

 

 

 

 

1,400 अग्निवीरों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें 1,400 से अधिक अग्निवीरों तथा आर्मी पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी उपस्थित सैन्य अधिकारियों, जवानों और विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन अपनाने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

 

 

 

 

इस अवसर पर KRC के डिप्टी कमांडेंट कर्नल मोहित वर्मा, कर्नल शशांक, लेफ्टिनेंट कर्नल गजेन्द्र सिंह उपरारी, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव, मेजर अमन, CIMS के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे.एस. नेगी सहित लगभग 300 सैन्य अधिकारी, जवान और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *