ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

 

 

 

अल्मोड़ा/चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को चम्पावत स्थित जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को 24×7 सतर्क रहकर आपदा और जनसमस्याओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में हो रही बारिश, प्रमुख नदियों के जलस्तर, बंद पड़े मोटर मार्गों, पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति से जुड़ी दैनिक शिकायतों और उनके समाधान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों ने दर्ज शिकायतों और उन्हें संबंधित विभागों तक भेजने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ ​अल्मोड़ा: धारकीतुनी में टीन शेड की दीवार ढहने से दो नेपाली युवकों की दबकर दर्दनाक मौत, प्रशासन मौके पर

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद अनिवार्य रूप से फॉलोअप रिपोर्ट ली जाए और सभी अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। जिन समस्याओं का तुरंत समाधान संभव न हो, उनमें विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई और लगने वाले समय का स्पष्ट उल्लेख किया जाए ताकि प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके। उन्होंने कहा कि आपदा या आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसील प्रशासन व उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पर्वतीय खेती होगी आसान: अल्मोड़ा के गांवों में विवेक मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *