Almora News:भतरौजखान पुलिस ने बाजार में चलाया जनजागरूकता अभियान; लोगों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क

0
ख़बर शेयर करें -

भतरौजखान पुलिस ने बाजार में चलाया जन-जागरूकता अभियान

कानून एवं व्यवस्था, यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति स्थानीय लोगों, व्यापारियों व टैक्सी चालकों को किया जागरूक

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 31.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भतरौजखान बाजार में स्थानीय व्यक्तियों, व्यापारियों एवं टैक्सी चालकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आमजन को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी होने पर बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP साझा न करने, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा साइबर सुरक्षा के के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही आमजन को जागरूक किया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर ठगी की धनराशि को सुरक्षित कराने के प्रयास किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *