Almora News:अल्मोड़ा: 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद फायर सर्विस चालक दिनेश लाल को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई
अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक को दी भावभीनी विदाई
एसएसपी महोदय ने फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित
सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक की कार्यकुशलता व मधुर व्यवहार की सराहना की गयी
श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में *फायर सर्विस चालक श्री दिनेश लाल* (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति) को पुलिस परिवार की ओर से ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय महोदय ने सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान महोदय द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सेवानिवृत्त हो रहे फायर सर्विस चालक ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ अधिक समय बिताने तथा अपने अनुभवों से समाज एवं पुलिस विभाग का मार्गदर्शन करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
🌸सेवा विवरण-
फायर सर्विस चालक श्री दिनेश लाल ने अपने सेवाकाल में पीलीभीत (उत्तर-प्रदेश), देहरादून, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं अल्मोड़ा में विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए लगभग 35 वर्ष 05 माह 25 दिन की सेवा प्रदान की।
समारोह के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर ससम्मान विदाई दी गई।
🌸कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चंद्र गैरोला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चंद्र गैरोला, निरीक्षक श्री अशोक धनकड़ (वाचक), प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी श्री देवेन्द्र नेगी, एसआई (एम) श्री हीरा सिंह, एसआई (एम) श्री पूरन रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।