अल्मोड़ा में शारदीय दुर्गा महोत्सव की तैयारियां शुरू, रक्षाबंधन पर पूजन के साथ मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण कार्य आरंभ

अल्मोड़ा में शारदीय दुर्गा महोत्सव की तैयारियां शुरू, रक्षाबंधन पर पूजन के साथ मां दुर्गा की मूर्ति निर्माण कार्य आरंभ

 

 

 

 

अल्मोड़ा। जय मां दुर्गा महोत्सव समिति, लक्ष्मेश्वर (अल्मोड़ा) द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मां दुर्गा मूर्ति निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश पूजन, मां आदिशक्ति नवदुर्गा, भगवान भोलेनाथ, अष्ट भैरव एवं नवग्रह पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

 

 

 

 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य पंडित सतीश चन्द्र जोशी ने यजमान गीता जोशी एवं रमेश चन्द्र जोशी से मुख्य पूजन संपन्न कराया।

 

 

 

समिति के संयोजक व पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के अवसर पर 13वें दुर्गा महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य और दिव्य रूप में किया जाएगा। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति ने व्यापक स्तर पर तैयारियां और कार्य प्रारंभ कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

 

 

 

इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं बैठक में समिति के मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, मुख्य व्यवस्थापक नमित जोशी, संयोजक पार्षद अमित साह मोनू, कोषाध्यक्ष हेमंत पाण्डेय, मूर्ति विभाग संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, मंच व्यवस्थापक दिवान बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पूर्व फौजी सुधीर कुमार, सचिव विक्रम साह ‘भोलू’ और कमलेश बिष्ट सहित कई पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।