Almora News:रात्रि में मजखाली में वाहन चेंकिग के दौरान बिना रॉयल्टी पत्थर से भरे 02 डम्परों को अवैध खनन में रानीखेत पुलिस ने किया सीज

0
ख़बर शेयर करें -

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों व अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनिज सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस क्रम में दिनांक- 25.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मजखाली उ0नि0 श्री विनोद फर्त्याल द्वारा पुलिस टीम के साथ मजखाली क्षेत्र में रात्रि में चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी पत्थर से भरे 02 डम्परों को पकड़ा गया। दोनों डम्परों में खनन सामग्री पत्थर भरा पाया गया जिसके संबंध में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध रॉंयल्टी/कागजात प्रस्तुत नहीं किये जा सके।
पुलिस टीम द्वारा दोनों डम्परों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों को सीज किया गया। अवैध खनन के संबंध में रिपोर्ट उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा को प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *