मानसून की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का उत्साह चरम पर है। यात्रा में इस वर्ष अब तक 48 लाख से अधिक यात्री चारधाम में दर्शन कर चुके हैं।

यह संख्या पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 5. 22 लाख अधिक है। वहीं, यमुनोत्री धाम की यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहली बार यहां श्रद्धालुओं की संख्या 6.68 लाख के पार पहुंची है।

उत्तराखंड में इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। 21 अगस्त तक बदरीनाथ में 16. 54 लाख, केदारनाथ में 14. 65 लाख, गंगोत्री में 7.47 और यमुनोत्री में 6. 68 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में 2 लाख 69 हजार 430 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है।

बदरीनाथ धाम में भी पिछले वर्ष के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यहां पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 3.62 लाख यात्री अधिक पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:बिन्तोला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम: आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक बोले- 'ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं कार्यकर्ता'

यमुनोत्री में गत वर्ष 6.44 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 6.68 हजार पहुंच गया है और अभी यात्रा जारी है। मानसून को देखते हुए सरकार और प्रशासन यात्रा संचालन में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन तंत्र को चौबीसों घंटे अलर्ट रखा गया है।

मौसम के मिजाज को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए समय-समय पर विशेष एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा पर भारी पड़ रही है और चारधाम यात्रा लगातार नए आंकड़े दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संकेत: इस बार 10 दिनों की होगी मां दुर्गा की आराधना, सप्तमी दो दिन रहने से बढ़ी नवरात्र की अवधि

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चारों धामों और यात्रा पड़ावों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा बिना किसी बाधा के संचालित हो रही है, लेकिन मौसम खराब होने पर यात्रा को नियंत्रित भी किया जा रहा है। यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के डीएम भी व्यवस्थाओं पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।

🌸यमुनोत्री धाम में बीते पांच वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या

🌸वर्ष

🌸संख्या

2020

7,728

2021

33,311

2022

6,21,538

2023

5,60,918

2024

5,15,067

2025

6,44,637