अल्मोड़ा: जिगोलीतोली में मसीहा पं० गोवर्धन तिवारी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: जिगोलीतोली में मसीहा पं० गोवर्धन तिवारी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

 

 

 

अल्मोड़ा:जिगोलीतोली। क्षेत्र के सर्वप्रिय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ‘मसीहा’ माने जाने वाले स्व० पं० गोवर्धन तिवारी जी की जन्म जयंती उनके गृह क्षेत्र जिगोलोतोली में अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिगोलोतोली सहित प्राथमिक विद्यालय एवं स्थानीय परिसर में विविध सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व० गोवर्धन तिवारी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित कई बुजुर्ग उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद कर भाव-विभोर हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायण हॉस्पिटल, पेपरसैली में आयोजित होगा विशेष सर्जिकल एवं हृदय रोग शिविर IACTS के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. ओ. पी. यादव 9 अगस्त को अल्मोड़ा में देंगे नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श

 

 

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह
जयंती समारोह में स्कूली नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर तिवारी परिवार के सदस्यों—पौत्र श्री मनोज तिवारी, मुकेश तिवारी, शरद तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी एवं नवीन तिवारी तथा समस्त ग्रामवासियों व ग्राम प्रधानों द्वारा उपस्थित शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी स्कूली बच्चों एवं अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन व मिष्ठान वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्व० गोवर्धन तिवारी जी की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए परिसर में पौधरोपण (वृक्षारोपण) भी किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देवदार के घने जंगलों के बीच बसा है रानीखेत का बिनसर महादेव, जिसे शिव का बुलावा, वही पहुँचता है बिनसर महादेव

 

 

 

गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन जिगोलोतोली के सम्मानित नागरिक और शिक्षकों—सुंदर जी एवं श्री रमेश चंद्र पालीवाल द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर पाण्डेय , गणेश बिष्ट, सुभाष,पांडे राजेश, सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर स्व० तिवारी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *