ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन ‘तीन लाख’ छात्रों से बोले सीएम धामी– ‘युवा ही तय करेंगे उत्तराखंड के कल की तस्वीर’
निबंध प्रतियोगिता के 140 मेधावी छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस भरेगी प्रदेश सरकार
————–

विशेष संवाददाता देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के माध्यम से राज्य भर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 3 लाख छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद किया और उनके मन की बात सुनी। इस संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपने, सवाल और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपनी सोच मुख्यमंत्री के सामने रखी।

 

 

 

बच्चों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ संवाद करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों के सवालों में एक अद्भुत जिज्ञासा, बातों में आत्मविश्वास और आंखों में अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने का सपना साफ झलक रहा है। हमारे युवा ही उत्तराखंड के आने वाले कल की स्वर्णिम तस्वीर तय करेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

 

 

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को समझना, उन्हें सही अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सही मंच देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक शिक्षा, विद्यालयी सुविधाओं के सुधार, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से एक ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जहाँ हर विद्यार्थी अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

 

 

 

140 मेधावी विद्यार्थियों को मिला बड़ा तोहफा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभावान छात्रों के प्रति संवेदनशीलता जताते हुए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड : एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 140 मेधावी विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी फीस अब प्रदेश सरकार वहन करेगी।
सरकार का यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *