अल्मोड़ा सोमेश्वरर सड़क के गड्ढों को बताया ‘स्विमिंग पूल’, कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री से व्यंग्यात्मक अंदाज़ में मांगी “क्षमा”

0
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा सोमेश्वरर सड़क के गड्ढों को बताया ‘स्विमिंग पूल’, कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री से व्यंग्यात्मक अंदाज़ में मांगी “क्षमा”

 

 

 

सोमेश्वर में जर्जर सड़कों की बदहाली पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, शीघ्र सुधार न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

 

सोमेश्वर (संवाददाता): सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्र की बदहाल सड़कों और दिन-प्रतिदिन बढ़ते खतरनाक गड्ढों को लेकर कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को व्यंग्यात्मक रूप से “स्विमिंग पूल” और “खाल-खंतियाँ” नाम देते हुए प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती रेखा आर्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कपलेश्वर महादेव के प्रति अटूट आस्था; गांव-गांव से सभी ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पहुंचती हैं भव्य जातुर,महादेव में सदियों पुरानी मान्यता और अटूट विश्वास

 

 

“गड्ढों को विकास समझने की हुई भूल” प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री से व्यंग्यात्मक शैली में “क्षमा याचना” की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब तक इन जानलेवा गड्ढों को सरकार का “विकास” समझने की भूल कर रही थी, जबकि वास्तव में यह तो सरकार द्वारा बनवाए गए “स्विमिंग पूल” और “खाल-खंतियाँ” हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सोमेश्वर विधानसभा की मुख्य व ग्रामीण सड़कें लंबे समय से जर्जर हाल में हैं, जिससे आम नागरिकों, स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और वाहन चालकों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

ये वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशोर नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश बोरा, जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा संतोष कुमार, प्रकाश खाती, लक्ष्मण मेहरा, कैलाश कुमार, हीरा मेहरा, राजेन्द्र बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मेडिकल हॉल में निःशुल्क ENT शिविर आयोजित, 16 मरीजों की हुई ऑडियोमेट्री जाँच

 

 

 

मांग न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से जर्जर सड़कों के त्वरित डामरीकरण और सुधार की मांग की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया, तो जनहित में इस आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *