अल्मोड़ा दन्या में कोली स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा संपन्न: 8 उत्कृष्ट समूहों को मिला पुरस्कार, ₹51,300 लाभांश वितरित
अल्मोड़ा दन्या में कोली स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा संपन्न: 8 उत्कृष्ट समूहों को मिला पुरस्कार, ₹51,300 लाभांश वितरित
दन्या (अल्मोड़ा)। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत ग्रामोत्थान रीप (REAP) परियोजना, अल्मोड़ा द्वारा संचालित उगता सूरज स्वायत्त सहकारिता, टकोली की वार्षिक आमसभा का आयोजन दन्या स्थित वैष्णवी होटल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट एवं खंड विकास अधिकारी ममता कार्की द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रमुख बिंदु एवं कार्यक्रम की झलियां:
व्यावसायिक गतिविधियों पर जोर: सहायक परियोजना प्रबंधक संदीप सिंह ने ग्रामोत्थान परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने और एकल उद्यमी महिला लाभार्थियों को बड़े पैमाने पर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वित्तीय लेखा-जोखा एवं लाभांश वितरण: कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं सहकारिता अध्यक्षा दीपा देवी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सहकारिता समूह की सदस्यों के बीच ₹51,300 का लाभांश वितरित किया गया।
उत्कृष्ट समूहों का सम्मान: क्षेत्र में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य कर रहे 8 महिला समूहों को मंच से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इनकी रही गरिमापूर्ण उपस्थिति:
इस आमसभा के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं रीप परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे:
जनप्रतिनिधि: भावना जोशी (सदस्य जिला पंचायत, काभडी), सीमा जोशी (सदस्य क्षेत्र पंचायत, मयोली), खष्टी देवी (ग्राम प्रधान, मेलगांव) एवं पदमा गैड़ा (ग्राम प्रधान, खटीयोला)।
परियोजना अधिकारी: गौरव पाठक (मूल्यांकन अनुश्रवण वित्त सहायक) एवं मनोज बोरा (आजीविका समन्वयक)।