अल्मोड़ा में 16 सितम्बर से सजेगा माँ नन्दा देवी मेला 2026: 23 अगस्त को मंदिर परिसर में होंगे सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के ऑडिशन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में 16 सितम्बर से सजेगा माँ नन्दा देवी मेला 2026: 23 अगस्त को मंदिर परिसर में होंगे सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के ऑडिशन

 

अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपरा का प्रतीक ‘माँ नन्दा देवी मेला 2026’ इस वर्ष 16 सितम्बर से 23 सितम्बर 2026 तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस आठ दिवसीय पावन पर्व के दौरान भव्य शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान, लोक संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

 

 

 

मेले की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक भव्य व जीवंत बनाने के लिए आयोजकों द्वारा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए इच्छुक प्रतिभागियों के ऑडिशन की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

ऑडिशन संबंधी महत्वपूर्ण विवरण
ऑडिशन तिथि: 23 अगस्त 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: माँ नन्दा देवी मंदिर परिसर, अल्मोड़ा
प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएँ
प्रतियोगिता का स्वरूप: नृत्य प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता (कुमाऊँनी एवं हिंदी)।
वर्ग: जूनियर एवं सीनियर (दोनों वर्गों के लिए)।

 

मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ,
अर्जुन सिंह बिष्ट “चीमा” मुख्य सांस्कृतिक संयोजक
व आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पूर्व के वर्षों में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे, ताकि नई और उभरती प्रतिभाओं को मंच मिलने का निष्पक्ष अवसर प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

संपर्क एवं पंजीकरण
प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी या अग्रिम पंजीकरण के लिए प्रतिभागी निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
7302292939
7579203766

 

 

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, कला-प्रेमियों और प्रतिभावान युवाओं से अपील की है कि वे 16 से 23 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस भव्य मेले का हिस्सा बनें, प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लें और माँ नन्दा देवी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *