Almora News:वन्यजीवों के हमलों पर चक्का जाम करना पड़ा भारी: कांग्रेस नेता नारायण सिंह रावत समेत कई पर FIR दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

सल्ट विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमलों के विरोध में आयोजित सांकेतिक चक्का जाम के मामले में भतरौजखान पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता नारायण सिंह रावत समेत कई नामजद और अन्य अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग पर यातायात बाधित कर सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया।

🌸ये है मामला

पुलिस के अनुसार, बीते 5 अगस्त को सुबह 11 बजे मोहान तिराहे पर बाघ से सुरक्षा की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। आरोप है कि करीब 11:27 बजे नारायण सिंह रावत ने समर्थकों के साथ सड़क के बीच बैठकर रामनगर-पौड़ीगढ़वाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-309) और रामनगर-रानीखेत राज्य मार्ग (एसएच-14) पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान उत्तराखंड सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ में द्वितीय चरण की हेली सेवाएं शुरू, पैदल मार्ग चीरबासा के पास मलबे से अवरुद्ध

एफआईआर के मुताबिक, लगभग 33 मिनट तक यातायात बाधित रहने से बसों, टैक्सियों, निजी वाहनों और मालवाहक वाहनों में सवार यात्रियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाने और सड़क खाली करने का अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने कथित रूप से पुलिस से धक्का-मुक्की की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और नारेबाजी जारी रखी। बाद में दोपहर करीब 12 बजे राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

भतरौजखान थाने में नारायण सिंह रावत, घनानंद शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 221, 191(2) तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *