Almora News:अवैध शराब कारोबारियों पर अल्मोड़ा पुलिस की लगातार कार्यवाही, दन्या पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 29.07.2026 को थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दन्या चायखान तिराहे के पास पंकज प्रसाद के कब्जे से 58 पाउच माल्टा देशी मसालेदार शराब,10 वीयर की कैन, 20 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

🌸अभियुक्त का विवरण-
पंकज प्रसाद उम्र 22 वर्ष पुत्र सुरेश लाल, निवासी ग्राम- खुरीगाड, दुनाड थाना दन्या, अल्मोड़ा

🌸गिरफ्तारी टीम
1. महिला उपनिरीक्षक प्रीति
2. हेड कानि0 पियूष भट्ट
3. कानि0 प्रदीप कुमार
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना दन्या में मु0 FIR NO- 22/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *