Almora News:धारानौला में मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन का छापा, एक्सपायरी बॉक्स और पक्के बिल के कड़े निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

नगर के धारानौला में मंगलवार को विधिक सेवा प्राधिकरण, ड्रग विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान मिली अनियमितताओं को ठीक करने और एक्सपायर दवाइयों के लिए अलग से बॉक्स बनाने के निर्देश दिए।

सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत प्राधिकरण सचिव अनामिका सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी और खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने धारानौला बाजार और उसके आसपास के तमाम मेडिकल स्टोरों में औचक निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य बाजार में मरीजों को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप दवाइयां उपलब्ध कराना था।टीम ने प्रतिबंधित और एक्सपायर्ड दवाओं के स्टॉक की पड़ताल की।

यह भी पढ़ें 👉  National News:​कारगिल युद्ध के 27 साल: बर्फीली चोटियों पर आज भी गूंजती है गढ़वाल राइफल्स के शौर्य और बलिदान की गाथा

मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वह नियमानुसार कैश मेमो अनिवार्य रूप से मेंटेन करें। इसके साथ ही दुकानों में लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, हर ग्राहक को अनिवार्य रूप से पक्का बिल उपलब्ध कराने और एक्सपायरी हो चुकी दवाइयों का सही रख-रखाव व काउंटर पर पूर्ण साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए। कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *