Uttrakhand News:हरिद्वार: मिलावटखोरों पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, कांगड़ी में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा
लोकेशन: हरिद्वार
स्लग: नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा
एंकर:=हरिद्वार में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कांगड़ी स्थित एक डेयरी पर छापा मारकर करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया। पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जबकि शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत डेयरी संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है।
छापेमारी के दौरान टीम को निर्माण इकाई में बिक्री के लिए रखा लगभग 50 किलो पनीर और मिल्क पाउडर के खाली पैकेट मिले। जांच में लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं भी सामने आईं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर और दूध के नमूने जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।