ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, हमारी सरकार में छिपेगा नहीं कोई नकल माफिया: सीएम धामी

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में भर्तियों और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष (कांग्रेस) पर जोरदार हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

 

 

सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पेपर लीक या परीक्षाओं में धांधली जैसे मामलों को कभी दबाया या छुपाया नहीं गया। पूर्ववर्ती सरकारों का घेराव करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के समय में नकल और पेपर लीक की घटनाओं पर लीपापोती की जाती थी और उन्हें छुपा दिया जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में 5 मदरसों पर कार्रवाई

 

 

 

 

हर गड़बड़ी पर तुरंत सख्त कार्रवाई
हाल ही में सामने आए इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षा के मामले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कुछ प्रश्न लीक होने की सूचना जैसे ही मिली, सरकार ने बिना देर किए तत्काल जांच बैठाई और दोषियों पर कार्रवाई की।

 

 

 

“हमने कभी किसी भी प्रकरण को नहीं छुपाया। जो भी मामला सामने आया, उस पर सख्त कार्रवाई की गई है। अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।”-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:धौलछीना पुलिस ने पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में चलाया जागरूकता अभियान; साइबर अपराध, नशा और महिला सुरक्षा पर दिए टिप्स

 

कांग्रेस कार्यकाल की भर्तियों पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में पटवारी भर्ती, दरोगा भर्ती, उत्तराखंड टेक्निकल बोर्ड समेत कई अन्य भर्तियों में गंभीर गड़बड़ियां हुई थीं, लेकिन तब की सरकार ने किसी भी दोषी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं दूसरी ओर, वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शने के मूड में नहीं है और लगातार कठोर कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *