अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर का ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के तहत कायाकल्प शुरू: जगमगाएगा गर्भगृह, निखरेगी भव्यता

0
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर का ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के तहत कायाकल्प शुरू: जगमगाएगा गर्भगृह, निखरेगी भव्यता

 

अल्मोड़ा। कुमाऊं की अगाध आस्था और सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र, ऐतिहासिक एवं पौराणिक अल्मोड़ा मां नंदा देवी मंदिर को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की दिशा में जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तीव्र गति से शुरू हो गया है। केंद्र व उत्तराखंड सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के तहत मंदिर परिसर का नया रंग-रूप तैयार किया जा रहा है।

 

गर्भगृह का सौंदर्यीकरण और मुख्य परिसरों का कायाकल्प
इस जीर्णोद्धार अभियान के अंतर्गत मंदिर के आंतरिक से लेकर बाह्य स्वरूप तक को पारंपरिक पर्वतीय वास्तुकला की तर्ज पर निखारा जा रहा है:
गर्भगृह का भव्य सजाव: मुख्य मंदिर के गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहाँ मां नंदा देवी की प्रतिमाओं का अलौकिक और भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को और अधिक आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केतन लाल हत्याकांड: दुष्कर्म के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हुए ग्रामीण, लंबगांव में चक्का जाम और बाजार बंद

 

गेट और चारदीवारी का निर्माण:मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारों और चारों ओर की चहारदीवारी का जीर्णोद्धार कर उन्हें आकर्षक और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

 

सुविधाओं का विस्तार: दूर-दराज से आने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में सुलभ सुविधाओं और पैदल मार्गों का सुधार किया जा रहा है।

 

आस्था और पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
चंद राजाओं के काल से ही अल्मोड़ा का मां नंदा देवी मंदिर कुमाऊं की लोक-संस्कृति, परंपराओं और वार्षिक ‘नंदा देवी मेले’ की पहचान रहा है। ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के तहत इस पौराणिक स्थल के जीर्णोद्धार से न केवल क्षेत्र का धार्मिक महत्व संवर रहा है, बल्कि अल्मोड़ा में धार्मिक पर्यटन (Spiritual Tourism) को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में थाली भेंट घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, CCTV फुटेज देखकर सह-अभियुक्त राजेंद्र चौहान गिरफ्तार*

 

चंद वंश के केसी बाबा ने भेंट किया भव्य डोला
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के गर्भगृह की मूर्तियों के लिए चंद राजवंश के केसी बाबा द्वारा एक भव्य एवं दिव्य डोला भेंट किया गया है। उन्होंने कहा, “मां नंदा देवी का अल्मोड़ा स्थित यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है,

 

 

 

जहाँ पूरे देश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वर्तमान में सरकार के ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के तहत यहाँ सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, जिससे मंदिर की भव्यता और दिव्य रूप में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। यह अल्मोड़ा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए हम केंद्र व राज्य सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *