मानसून अलर्ट: आपदा से निपटने के लिए अल्मोड़ा जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम अंशुल सिंह ने विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

मानसून अलर्ट: आपदा से निपटने के लिए अल्मोड़ा जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम अंशुल सिंह ने विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अल्मोड़ा मानसून के दौरान आपदा या किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अल्मोड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर गठित सभी क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) को हर समय तैयार रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:बागेश्वर में सनसनी: राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

 

बैठक के मुख्य निर्देश:
सड़क एवं सफाई व्यवस्था: नगर निकायों और लोक निर्माण विभाग को नालियों की नियमित सफाई, सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों का कटान और संवेदनशील/खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने
को कहा गया।

 

 

विद्युत आपूर्ति:विद्युत विभाग को जर्जर पोलों को प्राथमिकता से बदलने और बारिश के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य सेवाएं: स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाइयां, चिकित्सकीय टीमों की तैनाती और एम्बुलेंस की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बुद्ध पार्क में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

 

 

पेयजल व्यवस्था: जल संस्थान और जल निगम को पीने के पानी की गुणवत्ता और नियमित आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

 

 

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित जनपद स्तर के तमाम अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *